Sunday, February 27, 2022

जय हो भोलेनाथ जय हो भंडारी

भोला भण्डारी बाबा भोला भंडारी -२

जय हो भोलेनाथ जय हो भंडारी
जय हो कैलाश पति जय हो त्रिपुरारी
जय हो भोलेनाथ जय हो भंडारी
भोला भण्डारी बाबा भोला भंडारी
दुखियों के तुने काज सँवारे
जो भी आया भगवन तेरे दवारे
कर दिया कल्याण पिता-२, कल्याण कारी
जय हो भोलेनाथ जय हो भंडारी
भोला भण्डारी बाबा भोला भंडारी

तेरी जटाओं में गंगा का पानी
गंगा के पानी मे शक्ति रूहानी
मस्तक का चंद्रमा-२, पीड़ा हरे सारी
जय हो भोलेनाथ जय हो भंडारी
भोला भण्डारी बाबा भोला भंडारी

तन पे बबूत रमें नागों की माला
दो नैनों में मस्ती तीजी में ज्वाला
दर्शन की भिख मांगे-२ तेरे भिखारी
जय हो भोलेनाथ जय हो भंडारी
भोला भण्डारी बाबा भोला भंडारी

हँस हँस के धरती का विष पीने वाले
महादेव नीलकंठ जग से निराले
सृस्टि ये गाये सारी-2, मैमा तिहारी
जय हो भोलेनाथ जय हो भंडारी
जय हो भोलेनाथ जय हो भंडारी
जय हो कैलाश पति जय हो त्रिपुरारी
जय हो भोलेनाथ जय हो भंडारी
भोला भण्डारी बाबा भोला भंडारी 

No comments:

Post a Comment

अरे पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी

अरे पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी ज...