Friday, July 16, 2021

शिव शंकर चले रे कैलाश

शिव शंकर चले रे कैलाश की बुंदिया पढ़ने लगी
भोले बाबा चले रे कैलाश की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी ने बोये देई, हरी हरी मेंहदी-2
भोले बाबा ने बोये देई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी ने सिच दई, हरी हरी मेहंदी-2
भोले बाबा ने सिच दई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी ने काट लई, हरी हरी मेहंदी-2
भोले बाबा ने काट लई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी ने पीस लई, हरी हरी मेहंदी-2
भोले बाबा ने घोट लई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी की रच गई, हरी हरी मेहंदी-2
भोले बाबा ने चढ़ गई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी
शिव शंकर चले रे कैलाश की बुंदिया पढ़ने लगी
भोले बाबा चले रे कैलाश की बुंदिया पढ़ने लगी

No comments:

Post a Comment

अरे पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी

अरे पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी ज...