Friday, July 16, 2021

शिव शंकर चले रे कैलाश

शिव शंकर चले रे कैलाश की बुंदिया पढ़ने लगी
भोले बाबा चले रे कैलाश की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी ने बोये देई, हरी हरी मेंहदी-2
भोले बाबा ने बोये देई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी ने सिच दई, हरी हरी मेहंदी-2
भोले बाबा ने सिच दई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी ने काट लई, हरी हरी मेहंदी-2
भोले बाबा ने काट लई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी ने पीस लई, हरी हरी मेहंदी-2
भोले बाबा ने घोट लई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी

गोरा जी की रच गई, हरी हरी मेहंदी-2
भोले बाबा ने चढ़ गई भांग, की बुंदिया पढ़ने लगी
शिव शंकर चले रे कैलाश की बुंदिया पढ़ने लगी
भोले बाबा चले रे कैलाश की बुंदिया पढ़ने लगी

Wednesday, March 17, 2021

शंकर तेरी जटा से, बहती है गंग धारा

शंकर तेरी जटा से, बहती है गंग धारा
भोले तेरी जटा से, बहती है गंग धारा
बाबा तेरी जटा से, बहती है गंग धारा
काली घटा के अंदर-2, ज्यूँ दामिनी उजाला-2
शंकर तेरी जटा से.................................
भोले तेरी जटा से..................................
गल मुंड माल राजे, शशी भाल पे बिराजे-2
डमरू निनाद बाजे-2, कर में त्रिशूल धारा-2
छवि में मन मे ये विराजे ओ..........…...
शंकर तेरी जटा से.................................
भोले तेरी जटा से..................................
मृग चरम वसन धारी, वृष राज पे सवारी-2
निज भक्त दुख हारी-2, कैलाश में बिहारा-2
छवि में मन मे ये विराजे ओ..........…...
शंकर तेरी जटा से.................................
भोले तेरी जटा से..................................
भृग तीन तेज राशि, कटी बँधनागफांसी
गिरजा है संग दासी-2, सब विश्व के अधारा-2
छवि में मन मे ये विराजे ओ..........…...
शंकर तेरी जटा से.................................
भोले तेरी जटा से..................................
शिव नाम जो उचारे, सब पाप दोष टारे-2
ब्रह्मानंद ना बिसारे-2, भव सिंधु पार तारा-2
छवि में मन मे ये विराजे ओ..........…...
शंकर तेरी जटा से.................................
भोले तेरी जटा से..................................

Wednesday, March 10, 2021

ओम नम: शिवाय ओम नम: शिवाय

 चारों पहर लो शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम

ओम नम: शिवाय ओम नम: शिवाय
खुद को राख लपेटे फिरते, औरो को देते धन धान -2
देवों के हित विष पी ड़ाला, (नीलकंठ को कोटि प्रणाम-2)
सुबह...........सुबह.........🕉.............................
शिव के चरणों में मिलते हैं, सारे तीरथ चारों धाम
करनी का सुख तेरे हाथों (शिव के हाथों में परिणाम -2)
सुबह...........सुबह.........🕉.............................
शिव के रहते केसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम-2
शिव को भज ले सुख पायेगा (मन को आएगा आराम-2)
सुबह...........सुबह.........🕉.............................
ओम नम: शिवाय ओम नम: शिवाय 

Tuesday, February 23, 2021

कैलाश के निवासी नमो बार बार हूँ

कैलाश के निवासी नमो बार बार हूँ_2

आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू-2
आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू

भक्तो को कभी शिवजी तूने निराश ना किया
माँगा जिन्हें जो चाहा वरदान दे दिया
बड़ा है तेरा दायजा , बड़ा दातार तू 
आयो शरण तिहारी प्रभु तार तार तू
कैलाश के निवासी नमो बार बार हूँ
आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू

बखान क्या करूँ (तुझे याद कर लिया)तेरी राखो के ढेर का
चपटी भभूत में है खजाना कुबेर का 
है गंग धार बोलिए सोमनाथ महादेव की
है गंग धार मुक्ति द्वार ओमकार तू 
आयो शरण तिहारी प्रभु तार तार तू
कैलाश के निवासी नमो बार बार हूँ
आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू

क्या क्या नही दिया हैं हमे क्या प्रमाण दे
बन गये त्रिलोक शम्भू तेरे दान से  प्रभु
जहर पिया जीवन दिया कितना उदार तू
आयो शरण तिहारी प्रभु तार तार तू
कैलाश के निवासी नमो बार बार हूँ
आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू

तेरी कृपा बिना न हिले एक भी अणु
लेते हैं स्वास तेरी दया से तणु तणु
कहे , दाद एक बार मुझको निहार तू 
आयो शरण तिहारी प्रभु तार तार तू
कैलाश के निवासी नमो बार बार हूँ
आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू
कैलाश के निवासी नमो बार बार हूँ
आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू
आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू
कैलाश के निवासी नमो बार बार हूँ
आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू
आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू

अरे पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी

अरे पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी ज...