Saturday, April 15, 2023

धन धन भोलेनाथ बाँट दिये तीन लोक एक पल भर में

ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में

कौड़ी ना रख्खी घर में
धन धन भोलेनाथ बाँट दिये तीन लोक एक पल भर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में
 
प्रथम दिया ब्रहमा को वेद वो बने वेद के अधिकारी
विष्णु को दे दिया चक्र सुदर्शन लक्ष्मी सी सुंदर नारी
इंद्र को दे दी कामधेनु और एरावत सा बलकारी
कुबेर को सारी वसुधा का वर दिया तुमने भंडारी
अपने पास पाद नही रक्खा रक्खा तो खर खप्पर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में
धन धन भोलेनाथ बाँट दिये तीन लोक एक पल भर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में
 
अमृत को देवता को दिया आप हलाहल पान किया
ब्रह्मज्ञान दे दिया उसे जिसने भी तुम्हारा ध्यान किया
भागीरथ को गंगा दे दी सब जग ने असनान किया
बड़े बड़े पापी का तुमने पल भर में कल्याण किया
आप नशे में चूर रहो और पियो भांग नित खप्पर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में
धन धन भोलेनाथ बाँट दिये तीन लोक एक पल भर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में
 
रावण को लंका दे दी और बीस भुजा दस शीश दिए
राम चन्द्र को धनुष बाण और हनुमत को जगदीश दिए
मनमोहन को मोहिनी दे दी मोर मुकुट बक्शीश दिए
मुक्ति हेतु काशी में वास भक्तों को विश्वाविश दिए
अपने तन पर वस्त्र ना रक्खा मगन रहो बगाम्बर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में
धन धन भोलेनाथ बाँट दिये तीन लोक एक पल भर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में
 
नारद को दे दी वीणा और गन्धर्वों को राग दिया
ब्राह्मण को दिया कर्म काण्ड और सन्यासी को त्याग दिया
जिसपे तुम्हारी कृपा हुई उस को तुमने अनुराग दिया
देवी सिंग कहे बनारसी को सबसे उत्तम भाग दिया
जिसने गाया उसने पाया एसी शक्ति है वर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में
धन धन भोलेनाथ बाँट दिये तीन लोक एक पल भर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में
धन धन भोलेनाथ बाँट दिये तीन लोक एक पल भर में
ऐसे दीनदयालु ओ दाता कौड़ी ना रख्खी घर में

SONG LINK:

KARAOKE LINK:
 
No comments:

Post a Comment

अरे पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी

अरे पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी जी पूछे मैया शैल कुमारी कथा कहिये भोले भंडारी ज...