डमरू वाले बाबा तुझको आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा-२
माँ गौरा संग गणपतिजी को लाना होगा
डमरू वाले बाबा तुम्हको आना होगा
सावन के महीने बाबा कावड लेके आएंगे
पावन गंगा जल से बाबा आप को नहलाएंगे
कावड़ियों को पार लगाना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भांग धतुरा दूध बाबा तुम पे चढ़ायेगे
केसरियां चन्दन से बाबा तिलक लगाएंगे
भक्तो का कष्ट मिटाना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
तू तो भोला दानी बाबा जग से निराला है
हाथो में त्रिशूल गले सर्पो की माला है
नंदी पे चढ़ कर आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
बेलपत्र दूध बाबा आपको चढाएगे,
केसरियां चंदन तिलक माथे पे लगायेगे
भक्तो को दरश दिखाना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
डमरू वाले बाबा तुझको आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा-२
माँ गौरा संग गणपतिजी को लाना होगा
डमरू वाले बाबा तुम्हको आना होगा -२